इटावा औरैया, फरवरी 11 -- इटावा, संवाददाता। संपूर्ण विश्व में शांति व जन कल्याण की भावना को लेकर लालपुर स्थित जैन धर्मशाला में श्री सिद्ध चक्र विधान का आयोजन किया जा रहा है। भिंड से आए आचार्य सुबल सागर महाराज ने कार्यक्रम के संबंध में बताया कि सिद्ध उपासना से न सिर्फ मनुष्य का कल्याण होता है बल्कि संपूर्ण विश्व में शांति का उदय भी होता है। ऐसे में 12 फरवरी से 19 फरवरी तक इस सिद्ध चक्र विधान के माध्यम से इटावा में जैन समाज के लोगों के साथ ही विश्व कल्याण के लिए भी प्रार्थना की जाएगी। कार्यक्रम में नियमित पूजन के साथ जैन धर्म के पांच सूत्र मूल्य पर प्रवचन, संत सत्संग, हवन का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में प्रथम दिन गुरुवार को सुबह 7 से कलश यात्रा आयोजन लालपुरा जैन धर्मशाला से शुरू होकर कोतवाली चौराहा, तिकोनिया होते हुए वापस धर्मशाला में संपन्न हो...