फतेहपुर, दिसम्बर 13 -- खागा। नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे राम कथा महोत्सव से पूर्व शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूरा नगर भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे वातावरण पूरी तरह राममय हो गया। कलश यात्रा की शुरुआत नौबस्ता रोड स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल गौरव गार्डन तक पहुंची। सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालु महिलाओं और बालिकाओं की कतारें और जय श्रीराम के जयघोष पूरे नगर में गूंजते रहे। यात्रा में भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच निकली कलश यात्रा ने नगर को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर ...