कानपुर, अक्टूबर 24 -- कानपुर। मोतीझील में शुक्रवार से शुरू हुई देवकीनंदन ठाकुर महाराज की श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन कथा से पूर्व महाराज के सानिध्य में दिव्य और कलश यात्रा निकाली गई। यह पावन यात्रा विश्व शांति सेवा समिति कार्यालय से प्रारंभ होकर कथा पंडाल तक पहुंची। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर इस पावन यात्रा में अपनी आस्था का अनुपम परिचय दिया। भक्ति और उत्साह के रंगों से सराबोर यात्रा में भक्तों ने स्वागत किया। भक्तों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और पूरे पथ को रंग-बिरंगी फूलों की रंगोली से सजा दिया। इसके बाद कथा की शुरुआत हुई, जिसमें विधायक नीलिमा कटियार, अरुणपुरी महाराज भी मौजूद थे। कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर ने पहले दिन शुक्रवार को कहा कि कार्तिक मास का महत्व अत्यंत अद्भुत और कल्याणकारी है। इस पावन मास में किया गया प्रत्येक शुभ क...