रुडकी, सितम्बर 12 -- इमलीखेड़ा नगर पंचायत में शुक्रवार को श्रद्धा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें नगरवासियों बड़े ही उत्साह और प्रेमभाव के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा के दौरान पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा। लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत भी किया। श्रद्धालुओं ने संसार के सुख-समृद्धि, प्रसन्नता, बाड़ पीड़ितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर पंडित कृष्णनंदन,पंडित विष्णु पराशर, शिवकुमार, अनिल पाल, पप्पू कश्यप, अर्जुन पाल, त्रिप्ती, सृष्टि, दीपांशी, हिमांशी, काजल, आंचल, नंदिनी आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...