एटा, मई 8 -- भागवत कथा के लिए कलश भरने आया युवक नहर में डूब गया। जानकारी मिलने पर दर्जनों की संख्या में लोग पहुंच गए। तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। बुधवार की देरशाम को युवक का शव नहर में मिला है। बता दें कि युवक बहन के घर आया था। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सई निवासी कन्हैया (22) पुत्र अजयपाल की बहन के घर पिलुआ गया था। बहन के घर भागवत कथा का आयोजन था। कथा से पहले हजारा नहर में कलश भरने के लिए पिलुआ से लोग गए थे। उनके साथ कन्हैया भी गया था। कलश भरते समय अचानक उसका पैर फिसलने से नहर में डूब गया। नहर में डूबते देख साथ आए लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह बचा नहीं सके। कलश भरने के लिए आए लोग भी उसे बचाने के लिए कूद गए। स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। खोताखोर कन्हैया को खोजते रहे, लेकिन पता नहीं हो चल सका। इस मामल...