गढ़वा, फरवरी 13 -- चिनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के डोल गांव में शुक्रवार को शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। प्रथम दिन आयोजित कलश यात्रा में गांव के महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। जय श्री राम और हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। कलशयात्रा की शुरुआत गांव स्थित बालेश्वर नाथ मंदिर परिसर से हुई। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर लगभग पांच किलोमीटर दूर गुरडिया नदी तक पदयात्रा की। वहां विधि-विधान से जल भरकर श्रद्धालु पुनः गांव लौटे और पूरे बस्ती का भ्रमण करते हुए वापस बालेश्वर नाथ मंदिर परिसर में कलश की स्थापना की गई। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह ज्ञान महायज्ञ 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.