पलामू, फरवरी 5 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन प्रखंड के निमिया-टुसरा गांव शतचंडी महायज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। पारपरिक परिधानों में यज्ञ मंडप से सैकड़ो श्रद्धालुओं ने कलशयात्रा निकाली। सदाबह नदी पहुंचकर कलश में जल उठाव करने के बाद सभी यज्ञ मंडप लौटे और उसे स्थापित किया। मुख्य अतिथि जिला पार्षद संग्राम सिंह ने कलश यात्रा में आयोजकों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक आध्यत्मिक ऊर्जा का संचार होता है। यज्ञ समिति के अनुसार श्रीराम कथा एवं श्री मद्भागवत कथा करने के लिए नैमिषारण्य से मोहिनी किरण शुक्ला, वृंदावन से ज्ञानती तिवारी तथा रामचंद्राचार्य की आगमन हो चुका है। शतचंडी महायज्ञ श्री त्रिदंडी नरहरि रामानुज वैष्णवी स्वामी के सानिध्य में तथा यज्ञाचार्य वाराणसी के देव नारायचार्य एवं विद्व...