दरभंगा, नवम्बर 8 -- बहेड़ी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भरवारी गांव में शुक्रवार को 24 कुंडिय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का 501 कन्याओं के कलश शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। गायत्री शक्तिपीठ भरवाड़ी के प्रांगण शुक्रवार को आस्था और भक्ति के रंग में रंग गई। शांतिकुंज हरिद्वार की ब्रह्मवादिनी टोली के सान्निध्य में चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ शुरू किया गया। यह आयोजन सात से 10 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत 501 कुमारी कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा से हुई। आकर्षक पारंपरिक वेशभूषा में सजी कन्याएं जब गायत्री मंत्रों की गूंज के साथ नगर भ्रमण को निकलीं, तो पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया। शोभायात्रा में महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.