मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कलवार महिला मंच की नई कार्यकारिणी ने पदभार संभाल लिया है। गुरुवार को सरैयागंज स्थित नवयुवक समिति ट्रस्ट परिसर में आयोजित समारोह में कलवार महिला मंच की नई कार्यसमिति (2026 से 2028) के सभी निर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई और उन्हें सम्मानित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष सविता चौधरी तथा महामंत्री जुली चौधरी से अध्यक्ष रागिनी चौधरी तथा महामंत्री रेणु चौधरी ने पदभार ग्रहण किया। कोषाध्यक्ष के रूप में लवली जायसवाल उपाध्यक्ष अलका चौधरी, उषा चौधरी, मीनाक्षी चौधरी, कंचन चौधरी, मंत्री शिखा चौधरी, मीना चौधरी, मीरा चौधरी, प्रियंका जायसवाल, निर्मला चौधरी, उप कोषाध्यक्ष अंशु चौधरी समेत अन्य सदस्य रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.