बस्ती, दिसम्बर 27 -- बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के छरदही गांव निवासी शाहरुख ने स्थानीय पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है। थानाक्षेत्र के छरदही गांव निवासी शाहरुख ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया है कि रात को गायघाट में रामजानकी मार्ग पर कठौआ पुल के पास तीन बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया था। एक बदमाश ने स्कूटी की चाबी निकालकर तमंचा सटा दिया। स्कूटी में रखे बैग से रुपये और जेब से मोबाइल निकाल कर तमंचा लहराते भाग गए थे। इस मामले में कलवारी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने पीड़ित से दो दिन का मोहलत लेकर खोजबीन करने का आश्वासन देकर वापस भेज दिया। इस मामले पर खबर प्रकाशित होने के बाद थानाध्यक्ष ने पीड़ित युवक को थाने पर बुलाकर दुबारा तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कर दिया। पीड़ित शाहरुख का कहना है कि पुलिस ने द...