गिरडीह, दिसम्बर 30 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर स्थित लाल मैरेज हॉल में रविवार को रात में जिला कलर बेल्ट परीक्षा एवं प्रशिक्षण 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें बगोदर के अलावा सरिया एवं राजधनवार के बच्चे शामिल हुए। आरएमएमए अकादमी के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड कूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों को कराटे का प्रशिक्षण भी दिया। साथ ही इसके महत्व से बच्चों को अवगत कराया गया। कहा गया कि आत्मरक्षा के लिए कराटे बहुत जरूरी है। जिला कलर बेल्ट परीक्षा में बच्चे पास किए। पास करने वाले बच्चों में सुयश जायसवाल ब्राउन बेल्ट, प्रेम गुप्ता गोल्डन ब्राउन बेल्ट, विनय कुमार ब्राउन बेल्ट, अभिज्ञान ब्राउन बेल्ट, अशफा परवीन ग्रीन बेल्ट, परी बर्णवाल ग्रीन बेल्ट, प्रीत प्रियांशु ग्रीन बेल्ट, महिमा जाय...