गुमला, मार्च 10 -- गुमला संवाददाता। जिला मुख्यालय से सटे के करौंदी में रविवार को छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज द्वारा तेली जतरा सह सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से हजारों तेली समाज के लोग जुटे और अपनी संस्कृति,परंपरा और सामाजिक एकता का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम 13 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। जिससे पूरे समाज में हर्ष और उल्लास का माहौल था। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, धनबाद के सांसद ढुलू महतो, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू समेत कई गणमान्य नेता शामिल हुए। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपनी ओर से प्रत्येक नवदंपति को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.