कौशाम्बी, फरवरी 5 -- कनैली, हिन्दुस्तान संवाद कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गौराए गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां किसी कलयुगी मां ने करीब 10 दिन की मासूम को नहर किनारे फेंक दिया। पुलिस ने बच्ची को बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। कौशाम्बी के गोपसहसा निवासी भोलई सरोज की पत्नी बुधवार को अपनी बहन के यहां गौराए गांव गई थी। रात करीब आठ बजे लौटते वक्त गौराए गांव स्थित नहर पुल के समीप उसे किसी नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर देखा तो करीब 10 दिन की हुई एक बच्ची रो रही थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के कहने पर भोलई की बीवी बच्ची को लेकर घर चली गई। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बच्ची को उससे लेकर बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.