पटना, फरवरी 7 -- बिहार की राजधानी पटना में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी पुल कोठिया मोड़ के पास की है। बताया जा रहा है कि बाप-बेटे में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आवेश में आकर बेटे ने अपने 60 साल के पिता को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। मृतक का नाम जुम्मन मियां बताया जा रहा है। वहीं, उसके बेटे का नाम खालिद है। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार जुम्मद का अपने बेटे खालिद से घर में ही झगड़ा हो गया। पहले दोनों के बीच बहस हुई, फिर झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान खालिद ने अपने पिता पर लाठी से इतने वार किए कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- बिहार में ताड़ी पीने के विवाद में चाकू से गोद मर्डर, भीड़ ने आरोपी को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.