शहडोल, जनवरी 13 -- मध्य प्रदेश के शहडोल में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटे को शक था कि मां उसकी पत्नी को भड़काती है और इसी वजह से घर में विवाद होता है। हैरानी की बात यह थी कि हत्या के बाद आरोपी बेटा खून से लथपथ तलवार लेकर घूमता रहा और फिर बाइक से थाने पहुंच गया। पुलिस से बोला कि मैंने अपनी मां को मार डाला। पुलिस ने यह सुन तुरंत टीम आरोपी के घर भेजी और लाश का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर पीएम के लिए भेज दिया है। आरोपी पुत्र पुलिस हिरासत में है जिससे पूछताछ की जा रही है। मामला शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के कछियान टोला में का है। घटना सोमवार से शाम की बताई जा रही है। मां मुन्नी बाई घर के आंगन में काम कर रही थी,तभी सनकी बेटा मोहन पहुंचा और मां की गर्दन पर एक-एक करके ...