रायबरेली, अक्टूबर 12 -- रायबरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की इकाई के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी इष्टदेव भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की कलम पूजन एवं भव्य शोभायात्रा के आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रुपरेखा के लिए बैठक आयोजित की गई। महासभा के जिलाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव ने इसकी सभी जानकारियां लोगों को दी। आयोजित की गई बैठक में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार कलम पूजन आगामी 23 अक्टूबर शाम पांच बजे होगा। जबकि भव्य शोभायात्रा 26 अक्टूबर शाम पांच बजे एवं प्रसाद वितरण इसी दिन शाम 7 बजे होगा। कार्यक्रम स्थल चित्रगुप्त मंदिर, चित्रगुप्त नगर निकट कैपिटल उत्सव लान से शुरू होगा। बैठक में जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक में दुर्गेश रमन श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्त...