गिरडीह, अक्टूबर 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कायस्थों के अराध्य देव भगवान चित्रगुप्त गुरूवार को कलम-दवात संग पूजे गए। कायस्थ परिवार के लोगों ने धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की। लेखनी-कटनी हस्ते, चित्रगुप्त नमस्तुते... आदि मंत्रों के साथ चित्रांशों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। गिरिडीह में अलग-अलग जगहों पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर कायस्थों ने सामूहिक रुप से भगवान की आराधना की। इसके अलावा लोगों ने अपने-अपने घरों में भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। शहर के वकालतखाना परिसर में केन्द्रीय चित्रगुप्त पूजा समिति, सवेरा रोड स्थित चित्रांश भवन में राष्ट्रीय कायस्थ वृंद, बरगंडा पावर हाउस में चित्रगुप्त पूजा समिति, बनियाडीह के ऑफिसर्स क्लब परिसर में कोयलांचल कायस्थ महापरिवार व शास्त्रीनगर में शास्त्रीनगर चित्रगुप्त पूजा समिति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.