अल्मोड़ा, मार्च 9 -- पीएमजीएसवाई की ओर से पैसिया बैंड से पीपना तक 14.426 किमी सड़क के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में विभाग ने कलमठ बनाने के लिए सड़क खोद दी। इससे बसों की आवाजाही ठप हो गई। बसों की आवाजाही बंद होने से यात्रियों को टैक्सियों में अधिक किराया देकर आवाजाही करनी पड़ रही है। पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क सुधारीकरण कार्य में कलमठ बनाया जा रहा है। कलमठ निर्माण में सड़क का बड़ा हिस्सा खोद दिया गया। इससे कंपनी की बस आगे नहीं जा पाई। इससे पीपना मार्ग पर पड़ने वाले चांच, दाड़िमी, पीपना, झीपा, कफल्टा, बिरलगांव आदि गांव के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीपना पहुंचने वाली सवारी को मजबूरी में 200 से 500 रुपये तक टैक्सी को देने पड़ रहे हैं। जो लोग पैसे देने में असमर्थ है उन्हें मजबूरी में कई किमी पैदल चलना पड़ रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.