नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक मशीन के कलपुर्जों के अंदर छिपाकर रखा गया 1.2 किलोग्राम सोना सीमा शुल्क अधिकारियों ने बरामद किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 15 नवंबर को सिंगापुर से आने के बाद एक यात्री को रोका गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मशीन के कलपुर्जों के कारोबार से जुड़ी एक कंपनी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी है। वह 10.8 किलोग्राम वजन माल की एक खेप एयरपोर्ट के नए कूरियर टर्मिनल पर लेने आया है। यह मंजूरी के लिए लंबित है। पूछताछ के दौरान उसने यह भी बताया कि खेप में कलपुर्जों के अंदर लगभग 1.2 किलोग्राम सोना छिपा हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.