भागलपुर, दिसम्बर 19 -- उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कलगीगंज में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कहलगांव के नवनिर्वाचित विधायक सह समिति अध्यक्ष शुभानंद मुकेश ने की। बैठक की शुरुआत में प्रधानाध्यापिका डॉ. अंजना कुमारी द्वारा विधायक का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं कलम भेंटकर स्वागत किया गया। बैठक में विधायक ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार की सराहना की। उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें पारित कराया। बैठक में विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...