शामली, जनवरी 30 -- शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नवीन कलेक्ट्रेट प्रांगण में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान के नेतृत्व में पूर्वान्ह 11 बजे अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया। एडीएम सत्येन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सोहन लाल, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...