सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्या सपना कश्यप द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली और विशेष पहचान बनाने वाली करीब 64 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलक्ट्रेट नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महिला आयोग सदस्या सपना कश्यप और जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पाण्डेय द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। सपना कश्यप ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, होमगार्ड, महिला कल्याण, बाल विकास पुष्टाहार, पंचायतीराज, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपना कश्यप ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया और सरक...