जौनपुर, नवम्बर 27 -- जौनपुर। संविधान दिवस के के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोकभवन सभागार लखनऊ से आयोजित संविधान दिवस के मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण की उपस्थिति में देखा गया। मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना गया तथा संविधान दिवस पर आधारित डॉक्यूमेंट्री को भी देखी गई। डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। हिसं. महराजगंज: संविधान दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उषा यादव के नेतृत्व में बुधवार को ग्रामीणों ने भटौली बाजार...