मेरठ, दिसम्बर 23 -- कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय तनाव का माहौल बन गया जब अलग-अलग मुद्दों को लेकर प्रदर्शनकारी आमने-सामने आ गए। जमकर नारेबाजी करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्लिम लीग कार्यकर्ताओं को पीछे हटवाया और स्थिति को संभाला। बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या को लेकर हिन्दू स्वाभिमान परिषद के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान हिजाब प्रकरण को लेकर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंच गए। दोनों अपने मुद्दों को लेकर नारेबाजी करने लगे। मुस्लिम लीग कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में आगे बढ़ने लगे तो वहीं हिन्दू स्वाभिमान परिषद कार्यकर्ता भी जोरदार नारेबाजी करते हुए आमने-सामने आ गए। इसी दौरान वहां पुलिस आ गई। प्रशासनिक अधिकारी ने आकर ज्ञापन लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...