मुरादाबाद, जनवरी 27 -- कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने ध्वजारोहण किया। ठीक साढ़े आठ बजे यहां ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया है। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कहा कि हमारे देश हमारे देश पंद्रह अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ और 26 जनवरी 1950को इसके संविधान को आत्मसात किया गया। हमारा देश एक लोकतांत्रित, संप्रभु तथा गणतंत्र देश है। कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के दौरान जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया इसके बाद जनगणमन गूंजा। इस दौरान सभी एडीएम, एसडीएम, एसीएम समेत कलेक्ट्रेट का स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...