प्रयागराज, मार्च 17 -- घर की दीवार तोड़े जाने के विरोध में एक व्यक्ति ने कलक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया। बहरिया के सेहुंआडीह गांव के गुलाब चंद्र पटेल अपनी दो बहनों के साथ सोमवार दोपहर जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। गुलाब साथ में पेट्रोल भी लिए थे। संगम सभागार में जब जनसुनवाई चल रही थी, तभी गुलाब ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलने की कोशिश की। आसपास खड़े लोगों ने पेट्रोल से भरा डिब्बा छीन लिया। इसकी जानकारी जनसुनवाई में बैठे अधिकारियों को हुई तो तुरंत बाहर आए। अधिकारियों ने पूछताछ की तो गुलाब ने बताया कि उसके घर की दीवार तोड़कर ग्राम प्रधान ने सड़क बनवा दी। इसी बीच कर्नलगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की। गुलाब की शिकायत सुनने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद नायब तहसीलद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.