रामपुर, दिसम्बर 25 -- रामपुर। भाकियू भानू के कार्यकर्ता पदाधिकारी कलक्ट्रेट के सामने पार्क में एकत्र हुए। किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी ने कहा कि देश का किसान कर्ज में पूरी तरह से दब चुका है, जोकि सरकारों की गलत नीतियों के कारण हुआ है। किसान का कर्ज एक बार पूरी तरह से माफ किया जाए। पूरे जिले के सभी धान क्रय केंद्रों की जांच कराई जाए। फर्जी तरीके से सत्यापन कराकर धान क्रय केंद्र प्रभारियों की मिलीभगत से धान तौला जा रहा है। पीएम किसान सम्मान योजना की धनराशि नौ हजार रुपये की जाए। जिला उपाध्यक्ष अकील खान, जिला सचिव मोहम्मद अहमद, मंडल उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, फरहत अली खान, कबीर आलम, लियाकत खान, मतलूब हसन, गुफरान अली रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...