प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता। कलक्ट्रेट के संगम सभागार में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक अधेड़ ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिस वक्त घटना हुई, उस दौरान अधिकारी जन सुनवाई कर रहे थे। अपनी बात न सुने जाने से नाराज अधेड़ ने जैसे ही यह कदम उठाया अफसरों के हाथ पांव फूल गए। गंभीर हालात में उसे पहले बेली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया, अभी वह आईसीयू में ही भर्ती हैं। हंडिया के हरचंद्रपुर गांव के निवासी 50 वर्षीय अवधेश मिश्र के माता-पिता के साथ पांच भाई हैं। जमीन को लेकर उनका परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। अपने हक की जमीन के लिए अवधेश ने तहसील कार्यालय के चक्कर लगाए, थाने भी पहुंचे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.