एटा, फरवरी 1 -- कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर संतोष वर्मा ने बाजी मारी। इसके साथ ही महासचिव पद पर राजीव शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी को हराकर जीत दर्ज की। रविवार सुबह आठ बजे परिणाम घोषित हुए। पूरी रात अपने प्रत्याशी के समर्थन में समर्थक डटे रहे। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और फूल-माला पहनाकर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। अध्यक्ष पद के लिए अवधेश कुमार यादव, अशोक कुमार सिकरवार, सत्य प्रकाश शर्मा, संतोष कुमार वर्मा मैदान में थे। चारों में ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला। संतोष कुमार वर्मा शुरूआत से बढ़त बनाए रहे। नौवें राउंड की मतगणना में अवधेश यादव दो वोटो से आगे निकल गए थे। दसवां राउंड की मतगणना शुरु होते ही संतोष कुमार वर्मा ने फिर से बढ़त बना ली और 31 वोटो से जीत दर्ज की। संतोष वर्मा को 3...