एटा, जनवरी 30 -- कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। देररात अध्यक्ष और महासचिव के प्रत्याशी मतों के लिए जुटे रहे। इस बार कशमकम चुनाव माना जा रहा है। अध्यक्ष पद पर चार और महासचिव पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को होगा। अध्यक्ष और महासचिव चुनने के लिए 1135 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान किया जाएगा। मतदान के एक घंटे बाद से मतगणना का काम शुरू होगा। इसके लिए दिन भर तैयारियां होती रही। कचहरी पर दिन भर इसी के लिए चहल पहल रही। पिछले दो सप्ताह से प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार कर अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की थी। प्रत्याशी अधिवक्ता मतदाताओं के घर जाकर वोट मांग रहे है। बता दें कि अध्यक्ष पद पर अवधेश यादव, अशोक सिंह सिकरवार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.