एटा, जनवरी 28 -- कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने कमर कस ली है। अधिवक्ता मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए उनके घर तक जा रहे है। दूसरी तरफ चुनाव की भी तैयारी जोरों पर चल रही है। चालीस नए अधिवक्ताओं की भी सूची मिली है। इसे लेकर जल्द ही बैठक होगी और उसमें वोट डालने का निर्णय लिया जाएगा। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव 31 जनवरी को होगा। मतदान होने के बाद शाम को छह बजे से मतगणना शुरु हो जाएगी। इसके चलते चुनाव नतीजे आने में देरी हो सकती है। कई पदों पर आपस में प्रत्याशियों में सहमति नहीं बनी थी। प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। कई प्रत्याशी अधिवक्ता मतदाताओं के घर जाकर वोट मांग रहे है। बता दें कि अध्यक्ष पद पर अवधेश यादव, अशोक सिंह सिकरवार, सत्यप्रकाश शर्मा, संतोष कुमार, महासचिव पद पर अमित जौहरी, लोकेन्द्र बा...