अमरोहा, जनवरी 9 -- अमरोहा, संवाददाता। अधिवक्ता कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का गुरुवार को चुनाव संपन्न हुआ। इसमें 32 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारियों ने दोपहर बाद परिणाम घोषित किए। राजेश कुमार राणा ने 18 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतीश कुमार को कुल 12 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर सुरेंद्र सिंह गोले ने अपने प्रतिद्वंद्वी मुकेश कुमार यादव को चार मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर आदिल हुसैन को 19 मत प्राप्त हुए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र चौहान को सात मतों से हराया। अध्यक्ष पद के दो और कोषाध्यक्ष पद का एक मत निरस्त हुआ। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.