गाजीपुर, फरवरी 21 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। किराए के भवन में चल रहे सरकारी कार्यालयों को जल्द ही एक ठिकाना मिलेगा। इसके लिए कलक्ट्रेट परिसर में तीन मंजिला भवन बनाया जाएगा जिसमें सभी विभागों के ऑफिस होंगे। इसके साथ ही बेसमेंट में पार्किंग की भी सुविधा होगी। इससे लोगों को एक ही बिल्डिंग में कई कार्यालय में जाने की सुविधा हो सकेगी। इंटीग्रेटेड भवन निर्माण के लिए जिला प्रशासन की ओर से पीडब्ल्यूडी से प्रस्ताव बनाया जा रहा है। कलक्ट्रेट के कार्यालयों को आधुनिक स्वरूप देने के लिए परिसर में ही तीन मंजिला इंटीग्रेटेड भवन बनाया जाएगा। इस भवन में उन सभी विभागों को जगह दी जाएगी जिनके अपने कार्यालय नहीं है। इंटीग्रेटेड भवन के बेसमेंट में पार्किंग की भी सुविधा होगी। बिल्डिंग को बनाने में होने वाले खर्च के लिए जिला प्रशासन पीडब्ल्यूडी से डिजाइन के...