प्रयागराज, सितम्बर 27 -- प्रयागराज। कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार को मिशन शक्ति फेज पांच के तहत शक्ति रसोई खोली गई। उद्घाटन एडीएम नजूल संजय पांडेय ने किया। शक्ति रसोई का संचालन नगर निगम डूडा में पंजीकृत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। इस दौरान पीओ डूडा प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताया कि शक्ति रसोई को दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की क्षमता संवर्धन करेगी। इससे महिलाओं की आय में बढ़ोतरी होगी। इसके पूर्व नगर निगम, विकास भवन, मुख्य चिकित्साधिकारी, स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय, काल्विन चिकित्सालय, डफरिन चिकित्सालय, बेली हॉस्पिटल व चिल्ड्रन अस्पताल में शक्ति रसोई संचालित की जा रही है। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम चंदन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर ...