मिर्जापुर, अगस्त 25 -- अदलहाट, हिन्दुस्तान संवादÜ। स्थानीय थाना क्षेत्र के कलकलिया नदी में सोमवार को स्नान करने गए छात्र की डूबने से मौत हो गई। वह दो अन्य साथियों संग नहाने गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अदलहाट के हिनौती माफी गांव निवासी 17 वर्षीय अमन सिंह पुत्र राजेश सिंह इंटर का छात्र था। वह गांव स्थित आदर्श इंटर कालेज में पढ़ता था। दोपहर अमन अपने दो दोस्तों के साथ कलकलिया नदी में स्नान करने चला गया। नहाते समय अमन गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। दोस्तों ने घटना की जानकारी अमन के घरवालों को दी। मौके पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चुनार से गोताखोर राकेश साहनी, रोहित साहनी और राम कुमार साहनी को बुलवाया। गोताखोरों ने घंटों मशक्कत बाद अमन के शव को नदी से बाहर निकाला। छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.