देवरिया, मार्च 8 -- देवरिया। शहर के अबूबकर नगर निवासी हॉकी खिलाड़ी जीशान अली कलकत्ता प्रीमियम हॉकी लीग (सुपर डिवीजन) में मोहम्मदन स्पोर्टिंग क्लब के लिए चुने गए हैं। जीशान मूलत: महेन के रहने वाले हैं। जीशान विगत चार वर्षों से हॉकी प्रशिक्षक मनोज कुमार कुशवाहा की देखरेख में हॉकी के गुर सीख रहे हैं। कलकत्ता प्रीमियर हॉकी लीग 22 फरवरी से 23 मार्च तक चलेगा। जीशान के चयन पर जीआईसी हॉकी ग्राउंड पर साथी खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.