चाईबासा, फरवरी 19 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू गुरुवार को कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कलईया गांव पहुंचे। जहां मंगलवार की रात में एक महिला ,उसके पति और उसके बच्चे को पेट्रोल डाल कर जला दिया गया था। घटना में महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई थी । दोनों अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात किया। मुलाकात के क्रम में दोनों पदाधिकारियों ने पारिवार के सदस्यों से बातचीत की। घटना के संबंध में एवं घायल व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के सहयोग हेतु सदैव तत्पर है। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने परिवार को मिलने वाली सुविधा, यथा- राशन कार्ड, पेंशन, परिवार में मौजूद बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकन आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए संबं...