श्रावस्ती, फरवरी 20 -- श्रावस्ती, संवाददाता। प्रदेश सरकार की ओर से परिवहन कर प्रणाली में सुधार करते हुए एकमुश्त कर व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत शुक्रवार को परिवहन मेले का आयोजन किया गया। जिसमें एक लाख 25 हजार रुपए जमा कराए गए। मेले में एआरटीओ ने बताया कि नई व्यवस्था का उ‌द्देश्य वाहन स्वामियों को बार बार कर भुगतान की जटिल प्रक्रिया से मुक्त कराना, प्रशासनिक कार्यों को सरल बनाना तथा गैर परिवहन वाहनों को परिवहन श्रेणी में परिवर्तित करने की सुविधा प्रदान करना है। राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार विभिन्न श्रेणी के वाहनों पर एक बारीय कर की दरें निर्धारित की गई हैं। पहले से पंजीकृत वाहनों पर कर की गणना में निर्धारित सीमा तक छूट भी दी जाएगी। वाहन स्वामियों को इस योजना की जानकारी देने के लिए मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में पहले दिन वा...