लखनऊ, जनवरी 31 -- दो करोड़ से ज्यादा का कर बकाया शालीमार गेटवे माल पर बकाया बढ़ा लखनऊ प्रमुख संवाददाता बड़े बकाए पर नगर निगम ने यूपीएसआरटीसी के पीएनबी बैंक खाते अटैच कर लिए हैं। नगर निगम ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर यूपीएसआरटीसी बकाया संपत्तिकर की राशि नगर निगम कोष में जमा नहीं करता तो सीज किए गए बैंक खाते से ही बकाया धनराशि की वसूली की जाएगी। इसके तहत 2 करोड़ 14 लाख 98 हजार 876 रुपये 80 पैसे की राशि नगर निगम के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी। परिवहन विभाग की मुश्किलें इससे बढ़ सकती हैं। खाता सीज होने से कर्मचारियों का वेतन या अन्य भुगतान संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। वहीं यूपीएसआरटीसी के प्रवक्ता ने बताया कि अभी उनके स्तर पर जानकारी नहीं है कि कौन से खाते सीज किए गए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परि...