सुल्तानपुर, नवम्बर 17 -- गोसाईगंज, संवाददाता। मर्यादी इंटर कालेज बरौंसा में सोमवार को आयकर विभाग ने गोष्ठी आयोजित की। जिसमें आयकर की भूमिका और महत्व पर चर्चा की गई। यहां छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के साथ सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए। सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को आयकर अधिकारी ने पुरस्कृत किया। भारत सरकार वित्त मंत्रालय के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में श्रोत पर कटौती, अग्रिम कर, स्वतः कर निर्धारण, नियमित कर्ज निर्धारण के बारे छात्रों को विस्तार से जानकारी दी गई। जिला आयकर अधिकारी राम करन ने कहा कि किसी भी व्यक्ति विशेष की आमदनी यदि निर्धारित सीमा से अधिक है, तो निर्धारित की गई दर से भारत सरकार उससे आय कर वसूलती है। आयकर निरीक्षक अमरजीत वर्मा ने प्रत्यक्ष कर और अप्रत्यक्ष कर के बारे में बताते हुए कहा कि प्रत्यक्ष कर वह कर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.