देवरिया, मई 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद देवरिया के कर अनुभाग के पटल पर तैनात कनिष्ठ लिपिक जावेद खान को अधिष्ठान से संबद्ध कर दिया गया है। पालिका के कर अनुभाग में एक शख्स द्वारा फाइल से स्टाम्प चोरी करने के मामले में लिपिक की भूमिका संदिग्ध मिली थी, हालांकि जांच में पूरी तरह से संलिप्त नही पाए गए थे। इस मामले में पहले ही पटल पर तैनात एक कर समर्हता को निलंबित किया जा चुका है, जबकि एक आउटर्सोंसिंग कर्मचारी को कार्यमुक्त कर दिया गया था। शहर के एक मोहल्ला निवासी दो भाईयों के बीच भवन के नामांतरण का मामला चल रहा है। सुनवाई के लिए उनकी फाइल नगर पालिका के कर अनुभाग में है, जिसमें एक भाई ने अपने पक्ष से फाइल में एक स्टाम्प लगाया है। जिसको दूसरे भाई ने 9 मई को पालिका के कर अनुभाग से चोरी कर लिया था। फाइल से स्टाम्प चोरी करने का यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.