मथुरा, मार्च 20 -- टैक्स बार एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल की अध्यक्षता में कर अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगों का एक ज्ञापन उन्होंने उपायुक्त अधिकारी को भी सौंपा। अधिवक्ताओं ने बताया कि प्रमुख सचिव द्वारा पारित हालिया आदेश कर अधिवक्ताओं और करदाताओं के हितों के खिलाफ हैं। जो भी अपील या अन्य आदेश एकपक्षीय रूप से पारित किए गए हैं, उनकी पुनः सुनवाई का अवसर दिए जाने एवं एएमनेस्टी स्कीम की समयावधि 31 मई 2025 तक बढ़ाए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष विपिन कुमार अग्रवाल, गौरव गर्ग, लक्ष्य अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अरविंद बंसल, हरेकृष्ण अग्रवाल, राजीव पराशर, रितेश माहेश्वरी, नितिन अग्रवाल सहित अनेक अधिवक्तागण मुख्य रूप से मौजूद रहे। फोटो 7 काली पट्टी बांधकर कर अधिवक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.