संतकबीरनगर, मार्च 24 -- संतकबीरनगर , निज संवाददाता। होली के दिन कर्री गांव में हुए विवाद में घायल संतराम राजभर की मौत के सूचना के बाद सपाइयों का प्रतिनिधि मंडल कर्री जाने के लिए डाक बंगले पर इकट्ठा हुआ। इसकी सूचना प्रशासन को जैसे ही मिली एडीएम, एएसपी, सीओ फोर्स के साथ डाक बंगले पर पहुंच गए और सपाइयों से कर्री न जाने का अनुरोध किया। मामले को राजनीतिक तूल न देने और आगे कोई घटना न हो इसके लिए सर्तकता बरतने की बात करते हुए प्रशासन ने काफी देर सपा नेताओं को समझाया। लेकिन वे नहीं माने। इस बीच प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक धरना चला। प्रशासन के काफी प्रयास के बाद सपा नेता वापस लौटे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर कर्री गांव के पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए सपा 13 सदस्यी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.