रांची, मई 28 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड में स्थित सीएलएफ में फूलों झानों आशीर्वाद अभियान के तहत नव जीवन सखी के लिए एक दिवसीय खरीफ फसल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में फसल के प्रकार, बीज के प्रकार, मिट्टी की जांच, कीट प्रबंधन, निराई- गुड़ाई, संतुलित आहार और पौष्टिक भोजन तथा बाजार की संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यक्षेत्र में फूलों झानो लाभार्थियों के साथ काम करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करना था। इससे लाभार्थी खेती के माध्यम से हर मौसम में सब्जियां उगा सकेंगी। साथ ही अपने परिवार कर प्रति माह 12-16 हजार रुपये कमा सकेंगी। इससे वे न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी, बल्कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी। मौके पर बीपीएम शमा प्रवीण,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.