रामगढ़, जनवरी 7 -- कर्रा, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्रा परिसर में बुधवार को प्रखंड स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन खूंटी विधायक रामसूर्य मुंडा ने किया। इस अवसर पर कुल 482 लोगों का विभिन्न रोगों के लिए उपचार किया गया। इनमें 60 मरीजों का यूनानी पद्धति से तथा 20 मरीजों का आयुष पद्धति से इलाज किया गया। स्वास्थ्य मेला के उद्घाटन के अवसर पर विधायक रामसूर्य मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार की मंशा है कि गांव-देहात के लोगों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़े और उन्हें उनके घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। स्वस्थ झारखंड से ही बनेगा खुशहाल राज्य : जुबैर अह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.