रांची, मार्च 24 -- कर्रा प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड अंतर्गत नगड़ा पातराटोली गांव में रविवार रात एक बजे हाथी के हमले में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय उमेश बरला (पिता- सोमा बरला) के रूप में हुई है। घटना के दौरान हाथी ने उमेश बरला को घर से घसीटकर बाहर निकाल लिया और पटककर मार डाला। इस घटना से गांव में मातम छा गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया गया। इधर युवक की मौत की सूचना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची और घटना की विस्तृत जानकारी परिजनों और ग्रामीणों से प्राप्त की। मृतक उमेश बरला अपने पीछे एक चार वर्षीय बेटे को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य जोरोंग आइंद, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित कई लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.