रांची, फरवरी 8 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड में महाशिवरात्रि पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में साफ-सफाई, रंग-रोगन और साज-सज्जा का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा के भव्य आयोजन को लेकर मंदिर समितियां एवं स्थानीय लोग पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। विशेष रूप से कर्रा थाना परिसर स्थित शिवालय में इस बार भी महाशिवरात्रि पूजा को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जा रह...