रांची, अगस्त 24 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा थाना क्षेत्र के मनरेगा पार्क समीप भट्टी बाजार में रविवार को आपसी विवाद में दो भाइयों के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। कर्रा कटहल टोली निवासी 25 वर्षीय कामा धान को उसके सगे भाई लादू धान ने लाठी-डंडे और पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल को कर्रा पुलिस ने गंभीर स्थिति में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्रा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को कामा धान अपने दो भाइयों नवीन धान और लादू धान के साथ भट्टी बाजार गया था। तीनों ने वहां हंड़िया दारू का सेवन किया। इसी बीच कामा धान का बड़े भाई नवीन धान से झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर मंझले भाई लादू धान ने गुस्से में आकर कामा धान पर लाठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.