रांची, नवम्बर 20 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा थाना चौक स्थित रंजीता मेडिकल हॉल के संचालक 55 वर्षीय लूथर उरांव का गुरुवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए तैयार हो रहे थे, तभी अचानक बेड पर गिर पड़े। परिजन व स्थानीय लोग उन्हें कर्रा सीएचसी ले गए, जहां से रांची रेफर किया गया। रांची के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीते 11 नवंबर को वे दवा कंपनी के प्रायोजित मलेशिया टूर से मंगलवार शाम ही लौटे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने दुःख व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.