रांची, मार्च 22 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर ग्राम के ठठेरा वस्ती निवासी 52 वर्षीय कन्हाई साहू ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार कन्हाई साहू शुक्रवार को रांची से अपने गांव गोविंदपुर लौटे थे। गांव पहुंचकर उन्होंने बाजार से प्लास्टिक की रस्सी खरीदी और दोपहर में ही आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन दोस्तों ने उन्हें बचा लिया। हालांकि, देर रात उन्होंने अपने कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर जरियागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी भेजा और फिर शव परिजनों को सौंप दिया। कन्हाई साहू रांची में अपने परिवार के साथ रहते थे और एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करके अपने परिवार का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.